आपकी हर समस्या का समाधान करेगा सेवात्रित ऐप

एटा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुये कहा है कि आप घर से बाहर नहीं जाना चाहते, घर बैठे ही एसी सर्विस कराना, पैथोलॉजी संबंधी जॉच करानां, आरओ ठीक कराना, आई0टी0 हार्डवेयर सर्विस कराना, मोबाइल रिपेयर कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सेवामित्र एप का टोल फ्री नम्बर 155330 डायल करना है। यह एप सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित कराया गया है। टोल फ्री नम्बर के अलावा इस एप को प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप पर आपको 26 प्रकार की सेवाएं मिलेंगी। यह एप आम नागरिकों एवं जनपद के समस्त विभाग और उनके अधीनस्थ संगठन सभी के लिए उपयोगी है।
उन्होनंे कहा कि आप तीन तरह से इस एप के जरिए सेवाएं ले सकते हैं। एक-टोल फ्री नम्बर डायल करके बुकिंग करा सकते है। जो सेवा आप चाहते हैं, पहले आपको उसका चार्ज बताया जायेगा। चार्ज उचित लगने पर आप बुकिंग करा सकते हैं। आपके द्वारा दिये गये समय पर सेवामित्र आपके घर पहुॅचेगा। इसके अलावा दूसरा आप एप डाउनलोड कर खुद बुकिंग करा सकते हैं और तीसरा बेवसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। जो भी सेवामित्र आपके घर पहुॅचेगा, वह व्यक्ति विभाग द्वारा सत्यापित होगा।
उन्होनें बताया है कि एप कई मायनों में अहम है। सेवामित्र जॉचे परखे होते हैं। अभी 26 तरह की सेवाएं दी जा रही है, आगे इन्हें बढाया जा सकता है।