
एकबार फिर धरती हिली है। आज तड़के 5 बजकर 35 मिनट पर भूकंप जम्मू-कश्मीर से लेकर तजाकिस्तान तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में बताया जा रहा है।भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में 170 किमी गहराई में बताया जा रहा है।
अभी किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि ज्यादातर लोग उस समय सो रहे थे, इसलिए पता नहीं चला।
आपको बता दें कि इससे पहले 24 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई थी।
वहीं 19 अप्रैल को इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र सुलावेसी से 779 किलोमीटर दूर था। इससे पहले ताइवान की राजधानी ताइपे में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था।