दिव्यांग व्यक्तियों एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जन साधारण एवं जनपद में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों एवं सेवायोजक राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु 30 मई तक करें आवेदन

एटा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ0 अजीत कुमार ने जनपद के ऐसे दिव्यांग व्यक्तियों एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जन साधारण एवं जनपद में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों एवं सेवायोजको को सूचित किया है कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य सरकार एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट दिव्यांग कार्मिक, स्वतः रोजगाररत दश दिव्यांग व्यक्ति एवं कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलग्रेस के लिए राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवायोजक एवं प्लेसमेंट अधिकारी, उत्कृष्ट स्वैच्छिक संस्था हेतु पुरस्कार, उत्कृष्ट लोकल लेवल कमेटी हेतु पुरस्कार, असाधारण सृजनात्मक कार्यों हेतु पुरस्कार, उत्कृष्ट ऐससेबल वेबसाइट हेतु पुरस्कार, दिव्यांगजन के पुनर्वास के क्षेत्र में कार्य के लिए पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार ़क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता है।
उन्होनें कहा कि उल्लेखनीय है कि दिव्यांगता के उपरोक्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन करने के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली की वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in पर उपलब्ध आवेदन प्रारूप को समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित तीन प्रतियों में भर कर दिनांक 30 मई 2022 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एटा में जमा कर सकते है।