कोरोना से बचाव हेतु डीएम ने निजी चिकित्सकों को वितरित किए मास्क, पीपीई किट

कोरोना से बचाव हेतु डीएम ने निजी चिकित्सकों को वितरित किए मास्क, पीपीई किट*

एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में कोरोना महामारी से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के निजी चिकित्सकों को एन-95 मास्क एंव पीपीई किट का वितरण किया जाना है। जनपद के समस्त निजी चिकित्सकों से डिमाण्ड मांगी गई, जिसके अनुपालन में सोमवार को निजी चिकत्सकों को डीएम ने एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सीएमओ डा0 अजय अग्रवाल, जीएमडीआईसी अनुराग यादव की मौजूदगी में एन-95 मास्क एवं पीपीई किट का वितरण किया गया। डीएम ने कहा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी चिकित्सकों के साथ सामंजस्य कायम रखते हुए जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएं।

*डीएम ने कहा कि* कोरोना की लड़ाई में जनपद के निजी चिकित्सकों का सहयोग सराहना रहना चाहिए। शासन के पत्र के अनुपालन में निजी चिकित्सालयांे में जनसामान्य को सुविधा प्रदान करने हेतु डिमाण्ड उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र एटा को प्रेषित की गई है। डिमाण्ड के तहत डा0 राजीव कुलश्रेष्ठ एटा सर्जिकल सेंटर, डा0 वीके गौतम, गौतम नर्सिंग होम जलेसर, शाक्या सर्जरी संेटर के डा0 एसएस शाक्य, एनएसएन हैल्थ सर्विसेस मेहता पार्क एटा के डा0 निर्मल जैन, क्रिश्चियन आई हाॅस्पीटल के डा0 शमीम अहमद, डा0 लोकेन्द्र राजपूत अवागढ़, रामप्यारी हाॅस्पीटल मारहरा रोड, डा0 स्वतंत्र शर्मा अरूणा नगर, डा0 आशुतोष गुप्ता अरूणा नगर, डा0 राजेश सक्सैना कचहरी रोड, डा0 ललित गुप्ता अरूणा नगर आदि द्वारा कुल 142 पीपीई किट एवं 377 एन-95 मास्क की डिमाण्ड की गई।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks