मंत्री फल बांट रहे थे, पास में डेडबॉडी पड़ी थी, जानें पूरा मामला

यूपी (चित्रकूट) : मंत्री फल बांट रहे थे, पास में डेडबॉडी पड़ी थी, जानें पूरा मामला

चित्रकूट में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिला अस्पताल में शनिवार को पर्यटन मंत्री निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे मरीजों को फल बांटे रहे हैं तो वहीं एक महिला की डेडबॉडी भी रखी थी। अस्पताल प्रशासन ने महिला की डेडबॉडी को चादर से ढक दिया था, ताकि कोई सवाल न उठा पाए। इस मामले की शिकायत जिला पंचायत सदस्य ने पर्यटन मंत्री से की। इसके बाद मंत्रीजी का भी पारा चढ़ गया। उन्होंने डीएम को मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने का आदेश दिया।

मामला चित्रकूट के जिला अस्पताल का है। शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे थे। वेअस्पताल में जाकर मरीजों को फल बांट रहे थे, तभी अस्पताल के कर्मचारियों ने एक मरीज को चादर से ढक दिया, जबकि उस महिला की मौत हो गई थी। बताते हैं कि रैपुरा थाना क्षेत्र के चरदहा गांव निवासी मैकी देवी की शुक्रवार को तबियत खराब हो गई थी।

उसे इलाज के लिए शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। शनिवार को जब पर्यटन मंत्री जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तभी उसकी मौत हो गई। एक ओर मंत्री मरीजों को फल बांट रहे थे, तभी पास के ही बेड पर मैकी देवी की डेडबॉडी पड़ी थी। मंत्री जी की नजर न पड़े इसलिए अस्पताल प्रशासन ने मृत महिला को चादर से ढक दिया। तभी जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि एक मरीज मरा हुआ है। आप मंत्री जी क्या देख रहे हैं। यहां कोई देखने वाला नहीं है। यह हालत है। यहां सब तमाशा देखते हैं।

जिला पंचायत सदस्य की बात सुनकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ​​ तत्काल जिला अधिकारी चित्रकूट शुभ्रांत कुमार शुक्ला को मजिस्ट्रेट जांच कराने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच करिए और दोषी पर कार्रवाई करिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks