एटा में 2 कोरोना पॉजिटिव निकले*
*आज अलीगढ़ से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई*
*कैनरा बैंक के सिनियर ब्रांच मैनेजर को हुआ कोरोना*
*जलेसर नगर पालिकाध्यक्ष के भाई भी कोरोना संक्रमित*
*अवागढ़ के 45 वार्षिय व्यक्ति को हुआ कोरोना*
*केस1-* अपने परिवार के साथ सुनील पुस्तक भंडार वाली गली, रेलवे रोड पर रहते हैं मैनेजर अंकुश श्रीवास्तव। मूल रूप से प्रतापगढ़ के निवासी है। रिजीनल ऑफिस कैनरा बैंक सिविल लाइंस शाखा में हैं अभी तैनाती। परिवार के साथ 11 जून को अपने ग्रह जनपद प्रतापगढ़ गए। 12 जून को तेज बुखार के साथ गले में हुई परेशानी। प्रतापगढ़ में कराया गया कोरोना टेस्ट। 14 जून को आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ सीएमओ के पुत्र हैं अंकुश श्रीवास्तव। इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अंकुश की पत्नी भी कोरोना संदिग्ध है। उनकी रिपोर्ट अभी नही आई है। अंकुश 25 लोगों के स्टाफ के साथ कार्यालय में करते हैं कार्य। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों का किया टेस्ट। 6 कर्मचारी निकले कोरोना संदिग्ध। ऐतिहात के तौर पर रिजीनल ऑफिस को किया 2 दिन के लिए बंद। कराया जाएगा सेनेटाइज। मूल रूप से मामला प्रतापगढ़ का होने के कारण इसे जनपद एटा से सम्बद्ध नही माना जायेगा। यह केस दूसरे जिले से क्रॉस नोटिफिकेशन के आधार पर प्राप्त सूचना के आधार पर हैं।
*केस2-* 1 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आये जलेसर नगर पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल के 42 वर्षीय भाई की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
*केस3-* अवागढ़ कस्वा के 45 वार्षिय गजराज 9 जून को एटा से रेफर होकर सैफई गया था। जिसका एटा में उसका सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है एवं 9 तारीख को ही सैफई में जांच कराने के उपरांत वह पॉजिटिव पाया गया था। इस समय वह व्यक्ति सैफई में ही भर्ती है
◾रिपोर्ट की सीएमओ एटा डॉ. अजय अग्रवाल ने की पुष्टि
◾नगर पालिका ने सुनील पुस्तक भंडार वाली गली, रेलवे रोड को किया सेनेटाइज
◾गली के सभी लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी जांच
◾मैनेजर के संपर्क में रहने वाले शांति नगर निवासी एक अन्य मैनेजर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कराया क्वारंटीन
◾ आईडीएसपी आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने में लगा