कासगंज दम्पति का काठमांडू सड़क हादसे में मौत

कासगंज दम्पति का काठमांडू सड़क हादसे में मौत
◾️नेपाल-काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में पाँचों लोगों की दुखद मौत
◾️ट्रॉमा सेंटर में हुआ अन्तः परीक्षण,
◾️हादसे में चार भारतीय पर्यटक भी थे
◾️जिसमें से एक दम्पति कासगंज जनपद के अमांपुर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारी दिवंगत विमल अग्रवाल एवं उनकी धर्म पत्नी संध्या अग्रवाल व उनके साली साधना अग्रवाल एवं साढू राजीव अग्रवाल निवासी अलीगढ़ की उस हादसे में कार एवं बस की आमने सामने की टक्कर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
◾️उक्त प्रकरण में मृतक नेपाल निवासी चालक के परिवार की तरफ़ से सम्बंधित थाना पर घटना के संदर्भ में अभियोग पंजीकरण हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है,जिसमें बस ड्राइवर पर आरोप हैं।
◾️मामला विदेशी पर्यटकों से जुड़ा होने औऱ औऱ भारत-नेपाल मित्र राष्ट्र की श्रेणी में होने के कारण दोनों देशों के दूतावास संपर्क में आये
◾️मामला मृतक व्यापारी के पुत्र मा.विवेक अग्रवाल(ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, साकेत कोर्ट,नई दिल्ली)होने के कारण वीवीआईपी परिवार की श्रेणी में रखते हुए नेपाल प्रशासन से लेकर भारतीय प्रशासन में ख़ास चितां दिखाई दी
◾️पोस्टमार्टम के बाद शव को ताबूतों में केमिकल लेप लगाने के बाद काठमांडू एयरपोर्ट रवाना कर दिया गया है।
◾️इंडियन एयरलाइंस के मालवाहक विमान से चारों शव सांय 5 बजे लगभग इंद्रा गाँधी एयरपोर्ट पर उतरेंगे तदोपरांत दो सरकारी एम्बुलेंस से चारों शवों को एनएच 91 के रास्ते लाया जाएगा
◾️जिसमें से एक दम्पति शव अलीगढ़ आवास पर रवाना होगा शेष दूसरी एम्बुलेंस अलीगढ़ से होते हुए अमांपुर नगर में देर रात्रि 10 बजे तक पहुंचने की आशा है।
◾️अंत्येष्टि कल सुबह 10 बजे अमांपुर स्थिति देवी माता मंदिर के सामने स्थित व्यापारी के निजी खेत पर माता-पिता की पूर्व में हुई अंत्येष्टि स्थल पर होना तय हुआ।
◾️उक्त जानकारी व्यापारी के भतीज़े बसन्त अग्रवाल ने दी है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks