परिवार से बिछड़े मासूम का एक बार फिर खाकी बनी सहारा

“परिवार से बिछड़े मासूम का एक बार फिर खाकी बनी सहारा।”

एटा- थाना‌ अलीगंज पुलिस द्वारा अपने परिवार से बिछड़े 6 वर्षीय मासूम को आपरेशन मुस्कान के तहत अथक प्रयास के बाद परिजनों से मिलाया। आज दिनांक 27.04.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दौरान गश्त करते समय डाक बंगला तिराहा के पास एक 06 वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला, जो अपना नाम पता बताने में असर्मथ था। आसपास लोगों से उक्त बच्चे के परिजनो के बारे मे जानने का प्रयत्न किया किन्तु कोई सफलता हासिल नही हो सकी। तब अलीगंज पुलिस द्वारा एस-10 तथा डायल 112 के माध्यम से कस्बा अलीगंज के समस्त मौहल्ले वालों से वार्ता कर काफी प्रयास के बाद उक्त बच्चे के परिजनों के बारे में पता चल सका। जिसके बाद बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की परिजनों तथा आमजन द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks