इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा ने नवाबपुरा में कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों की भीड़ के हमले की कड़ी निंदा की है। आईएमए मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष डॉ.अजय अरोरा और सचिव डॉ.गिरजेश केन ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है। जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र शर्मा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग सरकार से की है।