*अलीगढ़ कोल एसडीएम समेत 100 के सेंपल भेजे जांच को मेडिकल कालेज*
अलीगढ़ कोल तहसीलदार की रिपोर्ट ट्रूनाट मशीन से पाजीटिव आने के बाद तहसील में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीएम समेत तहसीलदार की पत्नी व बच्चे समेत 100 के सेंपल रविवार को जांच के लिए भेजा है।जिला अस्पताल में 12 जून को ट्रूनाट मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे कोल तहसीलदार ने खुद का सेंपल जांच के लिए दिया तो रिपोर्ट देख अस्पताल प्रशासन ही नही तहसीलदार भी चकित रह गए। ट्रूनाट से रिपोर्ट पाजीटिव आई। मगर इसे संदिग्ध माना जाता है। यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने आरटीपीसीआर जांच का आदेश दे दिया। इधर स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस से तहसीलदार को डीडीयू अस्पताल में भर्ती करा दिया। सीएमओ के आदेश पर 12 जून को तहसीलदार का आरटीपीसीआर जांच के लिए सेंपल मेडिकल कालेज भेजा गया है, मगर जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद भी नहीं है, जबकि तहसीलदार से पूरा प्रशासनिक अमला जुड़ा है। इससे अंदाजा लगातया जा सकता है कि आम लोगों की रिपोर्ट कितने देर में आती होगी? स्वास्थ विभाग के अनुसार रविवार को तहसील से एसडीएम समेत नौ लोगों के सेंपल और पाजीटिव आए लोगों के सम्पर्क में अने वाले लोगों का सेंपल जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।