
एटा– थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रही 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रही एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। घटना क्रमानुसार आज दिनांक 25.4.2022 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न की घटना में थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअस– 223/2020 धारा 147, 148,149, 323, 504, 506, 342, 188, 307 भादवि के अभियोग में वांछित चल रही एक अभियुक्ता को ग्राम भटमई से समय करीब 7.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक फूलचंद
- आरक्षी अनिकेत कुमार
- आरक्षी उधम सिंह
- महिला आरक्षी कुमारी सोना
- महिला आरक्षी ज्योति