चॉकलेट, कपड़े, गुड़, पापड़ जैसे 143 सामान हो सकते हैं महंगे, GST काउंसिल ने राज्यों से मांगे सुझाव

चॉकलेट, कपड़े, गुड़, पापड़ जैसे 143 सामान हो सकते हैं महंगे, GST काउंसिल ने राज्यों से मांगे सुझाव

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गुड़ और पापड़ पर अब तक कोई टैक्स नहीं लगता था. अब इन्हें 5 प्रतिशत की टैक्स स्लैब में शामिल किया जा सकता है. ऐसे ही अखरोट पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत, कस्टर्ड पाउडर पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत टैक्स और लकड़ी के कुछ सामानों पर 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जा सकता है.

लेदर के सामान, घड़ियां, रेज़र्स, चॉकलेट, वैफल्स, कोको पाउडर, नॉन एल्कोहॉलिक ड्रिंक्स, हैंड बैग्स, अब इन्हें लग्ज़री सामानों की श्रेणी में गिना जाएगा. इन पर 28 प्रतिशत टैक्स लगाया जा सकता है. इसके अलावा घर बनाने के सामान सिरेमिक सिंक्स, वॉश बेसिन, प्लाईवुड, दरवाज़े, खिड़कियां, बिजली के सामान जैसे स्विच और सॉकेट पर भी 28 प्रतिशत कर लगाया जाएगा……..18 घंटे नही 24 घंटे काम करो पर देशहित में विकास रुकना नही चाहिए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks