जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 293-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

अलीगढ़ नगर निगम के सराय हकीम निवासी बाबू की पत्नी और तुर्कमान गेट के डॉक्टर की पत्नी कोरोना की जांच में निकले संक्रमित,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 293,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 21*

अलीगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नगर निगम के सराय हकीम निवासी बाबू की 47 वर्षीय पत्नी फोर्टिस अस्पताल में कोरोना की जांच में संक्रमित निकली है।नगर निगम कर्मी पत्नी के इलाज को फोर्टिस ले गया था जहाँ कोरोना की जांच में संक्रमित निकली है और तुर्कमान गेट के डॉक्टर की 47 वर्षीय पत्नी निजी लेब की जांच में संक्रमित आई है जो नौरंगाबाद के कोविड अस्पताल में भर्ती है।इसके अलावा आज शाम तक देहली गेट कनवरी गंज भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर के पास रहने वाले दवा कंपनी के रिजनल मैनेजर की 62 वर्षीय माँ,40 वर्षीय भाई,22 वर्षीय भतीजी,13 वर्षीय बेटी,7 वर्षीय बेटा और हड्डी गोदाम के पास की 55 वर्षीय महिला मेडिकल की जांच में संक्रमित निकले है।वही कल देर शाम फफाला के संक्रमित दवा कारोबारी का 33 वर्षीय बेटा निजी लेब की जांच में कोरोना संक्रमित आया है आपको बता दे फफाला का दवा कारोबारी 11 जून को कोरोना संक्रमित आया था पिता का इलाज दिल्ली कराने गये दवा कारोबारी का बेटा भी कोरोना की चपेट में आ गया है वही कल व्यापारी की पत्नी और बेटे की पत्नी व उसके 2 बच्चों के नमूने लिये गये है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 293 हो गयी है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 21 हो गयी है।जनपद में कुल 104 एक्टिव केस हो गए हैं और 168 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks