घर में अकेला पाकर किशोरी को ड़रा-धमकाकर किया दुष्कर्म

घर में अकेला पाकर किशोरी को ड़रा-धमकाकर किया दुष्कर्म

एटा – किशोरी को घर में अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने घर आने पर मां को जानकारी दी। पीड़िता की बहन ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना सकीट के एक गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अप्रैल को उसकी छोटी बहन घर पर अकेली थी। मां कहीं बाहर गई हुई थी। इसका फायदा उठाकर अंकित पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी दौदलपुर थाना सकीट आ धमका। कमरे में घुसकर बहन को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कुछ देर बाद मां घर पर आई। पीड़िता को रोता देख वजह पूछी। पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। सूचना पर वह घर पर पहुंची। घटना की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर अगले दिन थाना सकीट पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ संजीव चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। बता दें कि पीड़िता की बहन कहीं बाहर गई हुई थी। उनके आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़िता दिमाग से थोड़ी कमजोर भी है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks