लखनऊ में अवैध कब्‍जों पर बुलडोजर न चलाने पर ग‍िरी गाज, वेतन कटौती की गई तो गैंगमैन को निलंबन का नोटिस

लखनऊ में अवैध कब्‍जों पर बुलडोजर न चलाने पर ग‍िरी गाज, वेतन कटौती की गई तो गैंगमैन को निलंबन का नोटिस
Lucknow Nagra Nigam लखनऊ में बुलडोजर न चलाने पर नगर निगम के दो अधीक्षकों की वेतन कटौती के साथ ही जवाब भी मांगा गया है। वहीं गंदगी मिलने पर जोनल सेनेटरी अफसर नरेश बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है।”

अवैध कब्जों पर बुलडोजर न चलाने पर नगर निगम के दो अधीक्षकों के ऊपर गाज गिरी है। वेतन कटौती के साथ ही जवाब भी मांगा गया है। अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने नगर निगम जोन एक के कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही एक सप्ताह का वेतन काटने का आदेश दिया है।

प्रवर्तन टीम में शामिल गैंगमैन को निलंबन का नोटिस जारी किया गया है तो आरआर विभाग में तैनात कर अधीक्षक अजीत राय से भी स्पष्टीकरण मांगने के साथ एक दिन की वेतन कटौती करने को कहा गया है। क्रेन न मिलने से अवैध तरह से खड़े वाहनों पर कार्रवाई न होने की शिकायत भी कर्मचारियों ने की।

नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय और पंकज सिंह के साथ हजरतगंज, कैसरबाग, अमीनाबाद व आसपास क्षेत्र का सुबह भ्रमण किया था। कैसरबाग में जगह-जगह कूड़ा व गंदगी पाई गई और नालियों में सिल्ट जमी थी। जगह-जगह गंदगी मिलने पर जोनल सेनेटरी अफसर नरेश बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है तो कार्यदायी संस्था पर भी जुर्माना लगाया गया है।

इनको म‍िला कारण बताओ नोट‍िस : कैसरबाग एवं अमीनाबाद क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण मिलने और कोई कार्रवाई न होने पर कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। साथ में नियमित रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण न हटाए जाने पर कर अधीक्षकअनूप श्रीवास्तव का एक सप्ताह वेतन कटौती करने का आदेश दिया गया है। कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त को बताया कि जर्जर वाहन तथा अन्य अतिक्रमण हटाये हटाने के लिए आरआर विभाग से क्रेन नहीं मिलती है, जिस पर नगर आयुक्त ने कर अधीक्षक अजीत कुमार राय का स्पष्टीकरण मांगने और एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। कैसरबाग के राजस्व निरीक्षक को भी लापरवाही के लिए कारण स्पष्ट करने को कहा गया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks