मुरादाबाद से मानसून बस कुछ ही दिन दूर

 

मुरादाबाद से मानसूनी घटाएं बस कुछ ही दिन दूर हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून की स्पीड अभी तक काफी सही बनी हुई है। जिस स्पीड से मानसून आ रहा है, ऐसे में सत्रह जून से इसका असर दिखने लगेगा और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।

पंत नगर स्थित कृषि विवि में मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि इस बार मानसून की स्पीड शुरुआत से ही सही बनी हुई है। कहीं भी किसी तरह का ब्रेक नहीं होने से यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के काफी करीब है। इन क्षेत्रों में बीस जून से बाइस जून तक सामान्यत: मानसून के आने का समय है। जिस स्पीड से हवाएं चल रही हैं, ऐसे में अनुमान है कि सही समय पर ही मानसून का दस्तक होगा। उन्होंने कहा कि इसका असर सत्रह जून से शुरू हो जाएगा। हल्के बादलों के बीच उमस का बढ़ना भी इसका अच्छा संकेत है। जीआईसी में मौसम प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुबह हवा में आद्रता अस्सी फीसदी तक रिकॉर्ड की जा रही है, जबकि न्यूनतम आद्रता चौंसठ फीसदी तक बनी हुई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks