
एटा,24अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की टीम द्वारा शहर में घूम रहे गौवंशो को लेकर एक अभियान चलाया जिसमें आज 30गौवंशो को सरकारी गौशाला मधुपुरा मलावन में नगर पालिका परिषद की गाड़ी में भरकर सकुशल गौशाला पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम गौवंशो को लेकर कुछ प्रशासनिक अधिकारी रूचि नहीं ले रहे है तथा सरकार की बदनामी कराने मे जुटे हुए हैं रात के समय में अगर कोई गौवंश एक्सीडेंट हो जाता है तो विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच जाते हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिलती जिसके कारण कार्यकर्ताओं काफी रोष व्याप्त है। ऐसे अधिकारी जो गौवंश को लेकर गंभीर नहीं उनकी सूची तैयार करवाकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी को सौंपी जायेगी। विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा सरकारी गौशाला मधुपुरा मलावन का निरीक्षण करवाया गया जिसमें काफी अव्यवस्था पाई गई जिसको लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी महोदय से वार्ता की जाएगी।
श्री चौहान ने कहां कि शहर में ऐसे भी गोवंश है जिनके कानों में टेंग पड़े हुए हैं जिनको पहचाना भी जा सकता है लेकिन इस कार्य को भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं कराना चाहता है जव कि ऐसे लोगों पर अगर शिकंजा कस जाते तो गौवंशो को छोड़ने वालों पर रोक लग सकती है।
गौवंशो को पकड़ कर गौशाला पहुंचाने वाले, सुनील प्रताप सिंह चौहान,सोवरन सिंह, प्रदीप राठौर, उपेन्द्र यादव, प्रमोद गिरी,पिंटू सिंह, मुकेश सिंह राठौर, आदि उपस्थित थे।