वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त किया गया गिरफ्तार। अपहृता / पीड़िता पूर्व में सकुशल बरामद

एटा– थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 10 दिन पूर्व नाबालिग बालिका का अपहरण कर छेड़छाड़ करने की घटना मे वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त किया गया गिरफ्तार। अपहृता / पीड़िता पूर्व में सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण कर छेड़छाड़ करने की घटना मे वाँछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।* *घटना:-* दिनांक 13.04.2022 को वादिया मुकदमा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि मेरी पुत्री रात 11 बजे शौच के लिए गयी थी तभी मोहल्ले का सुरजीत मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है । इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 89/22022 धारा 363/366 भादवि बनाम सुरजीत के विरूद्ध पंजीकृत किया गया एवं दौरान विवेचना धारा 354 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तारी:-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 23.04.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाँछित अभियुक्त सुरजीत पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम साढरपुर थाना अलीगजं जनपद एटा को कोल्ड तिराहा अलीगंज समय 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट – अपहृता को अलीगंज पुलिस द्वारा पूर्व में सकुशल बरामद किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- सुरजीत पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम साडरपुर थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- निरीक्षक श्री दिनेश कुमार शर्मा
2- उ0नि0 ललित कुमार
3- आरक्षी अनिल कुमार
4- महिला आरक्षी रीनू यादव
5- महिला आरक्षी सरिता

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks