*हरेन्द्र मोहन सारस्वत परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष मनोनीत*

एटा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील”सम्राट” ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित (एटा) की सहमति पर शिवपुरी एटा निवासी समाजसेवी श्री हरेन्द्र मोहन सारस्वत जी को परशुराम सेवा समिति उ.प्र. का अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है । इसके साथ ही श्री सारस्वत जी को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित जी के साथ विचार विमर्श कर अलीगढ़ मण्डल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा के जिला स्तर पर संगठन को मजबूत कर चारों जिलों के जिलाअध्यक्ष घोषित कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करें । श्री सारस्वत जी को अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।
About The Author
Post Views: 12