खुलासा भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी निकला नक्सलियों का शहरी मददगार
दंतेवाड़ा: नक्सलियों को पिछले 10 वर्षों से विभिन्न प्रकार की सामग्री
सप्लाई करने वाला कोई और नहीं बल्कि जिला भाजपा उपाध्यक्ष ही निकला। लंबे वक्त से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी नक्सलियों को सामग्री सप्लाई किया करता था। पुजारी उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा जब नक्सलियों के बाकायदा ट्रेक्टर भेज रहा था।
भाजपा कार्यकर्ता जगत पुजारी और उसका सहयोगी रमेश उसेंडी नक्सलियों के बड़े सप्लायर में शामिल थे। ना केवल यह लोग नगद राशन छोड़ते थे बल्कि कंप्यूटर,लेपटॉप,कोटरेज सहित प्रिंटिंग से जुड़ी कई सामग्रियों को नक्सलियों तक पहुंचाते थे।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेख पल्लव ने बताया कि बारसूर चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर एक लाल रंग के ट्रेक्टर को रोककर चालक से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि ट्रेक्टर नक्सलियों तक पहुंचाया जा रहा है।
चालक रमेश उसेंडी से ही खुलासा हुआ कि उक्त ट्रेक्टर नक्सलियों तक पहुंचाया जाना था जिसे साढ़े 4लाख में 12 जून को महिंद्रा शोरूम गीदम से खरीदा गया था। उक्त राशि माड़ इलाके के नक्सली अजय अलामी के द्वारा भेजा गया था और सारा डील जिला भाजपा उपाध्यक्ष जगत पुजारी कर रहा था।
श्री पल्लव ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पहुंचाएं राशि में से 2 लाख 20हजार जगत पुजारी के पास था जिसे ट्रेक्टर डिलवरी के बाद शोरूम मैनेजर के पास छोड़ने कहा गया था। बची रकम पहले ही शो रूम पहुंचा दिया गया था।
वाहन चालक रमेश उसेंडी के निशानदेही पर जगत पुजारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पिछले 10 सालों से नक्सलियों को सामान सप्लाई कर रहा है।
इनके कब्जे से एक महिंद्रा ट्रैक्टर और केजीव्हील,नागर,रसीद,चेक बुक आदि सामग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार जगत पुजारी चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में दो बार विधायक रहे लक्ष्मण पुजारी के पुत्र हैं और इनका संपर्क माड़ इलाके के नक्सली अजय,नीति,मधु मुरली जैसे वांटेड नक्सलियों से है। जो लंबे वक्त से पुलिस के हिट लिस्ट में शामिल हैं।
बताया यह भी जा रहा है कि नदी के उस पार लगातार जगत पुजारी नक्सलियों के संपर्क में रहकर कई मर्तबा हथियार से लेकर अन्य सामग्री तक सप्लाई कर चुका है। जगत पुजारी ठेकेदारी का काम करता है और कमीशन के रूप में नक्सलियों तक सामग्री पहुंचाकर मदद करता था।
इसके एवज में नक्सल इलाके में उसे काम करने की आजादी थी। इसी वजह से पुलिस को इस पर शक हुआ और इनपुट के आधार परएक बड़े नक्सली नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
Attachments area