दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर मंथन, शाह ने ट्वीट करके बताए बैठक के अहम फैसले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर मंथन, शाह ने ट्वीट करके बताए बैठक के अहम फैसले

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंताओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ हालात पर चर्चा करने के लिए रविवार को बैठक की. बैठक में दिल्ली में वैश्विक महामारी से निपटने, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, जांच की सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार पर चर्चा की गई. बैठक में दिल्ली की जनता की सुरक्षा और संक्रमण को रोकने के लिए ये महत्तवपूर्ण निर्णय लिए गए.

दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तुरंत 500 रेल्वे कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया है. इन रेलवे कोच से न सिर्फ दिल्ली में 8000 बेड बढ़ेंगे बल्कि ये कोच कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी सुविधाओं से लेस होंगे.

दिल्ली के कन्टेनमेंट जोन में कॉन्टैक्ट मैपिंग अच्छे से हो पाए, इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जाएगा. जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी. साथ ही अच्छे से मॉनीटरिंग हो, इसके लिए वहां हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाई जाएगी.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढाकर दोगुना किया जाएगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जाएगा.

साथ ही कुछ दिन के बाद कंटेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी.

दिल्ली के छोटे अस्पतालों तक कोरोना के लिए सही जानकारी और दिशा-निर्देश देने के लिए मोदी सरकार ने एम्स में टेलीफोनिक गाइडेंस के लिए वरिष्ठ डॉक्टर्स की एक कमेटी
बनाने का निर्णय लिया है जिससे नीचे तक सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों का संचार किया जा सके. इसका हेल्पलाइन नंबर कल जारी हो जाएगा.

दिल्ली के निजी अस्पताओं में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए निजी अस्पतालों के कोरोना बेड में से 60% बेड कम रेट में उपलब्ध कराने, कोरोना उपचार और कोरोना की टेस्टिंग के रेट तय करने के लिए डॉ. पॉल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है जो कल तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

कोरोना से भारत पूरी मजबूती से लड़ रहा है और इस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार दुखी भी है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील भी है. सरकार ने अंतिम संस्कार के लिए
नई गाइडलाइन्स जारी करने का निर्णय लिया है, जिससे अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा अवधि कम कम हो जाएगी.
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks