सीएचसी अलीगंज, पीएचसी जैथरा पर होगा ब्लाक स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन

18 अप्रैल को सीएचसी अलीगंज, पीएचसी जैथरा पर होगा ब्लाक स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सब की श्रंखला में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का होगा प्रचार प्रसार, निशुल्क मिलेंगी सेवाएं-डीएम

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि शासन के निर्देश के अनुपालन में आजादी के अमृत महोत्सब की श्रंखला के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकासखण्ड क्षेत्रों में ब्लाक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना है। इसके तहत जनपद में 18 अप्रैल को ब्लाक अलीगंज, जैथरा में, 20 अप्रैल को ब्लाक सकीट, शीतलपुर एवं 21 अप्रैल को मारहरा, निधौलीकलां तथा 23 अप्रैल को अवागढ़, जलेसर में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लाक स्तर पर लगने वाले स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेलकूंद, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग कल्याण विभाग, नगर विकास, पंचायतीराज, खाद्य सुरक्षा आदि विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर मेले को सफल बनाया जाए। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा ब्लाकवार आयोजित होने वाले मेले हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सूची मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी जाए।

सीएमओ डा0 यूके त्रिपाठी ने बताया कि ब्लाक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले की जानकारी विभिन्न माध्यमों से जनसामान्य तक पहुंचाई जाएं। स्वास्थ्य मेले में आईसीडीएस, पंचायतीराज, आयुष, शिक्षा, खेल, खाद्य सुरक्षा आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसामान्य को जानकारी दी जाएगी तथा लाभार्थियों को वितरण किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks