राघव चड्ढा को नोटिस! पंजाब भाजपा नेता ने कहा- ‘भाजपा गुंडों-लफंगो की पार्टी’ बयान के लिए तीन दिन में मांगें माफी

भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा को कानूनी नोटिस भेजा है. जिसमें उन्होंने चड्ढा से उनके बयान ‘भाजपा गुंडों-लफंगो की पार्टी’ और ‘भारत की जाहिल पार्टी’ पर माफी मांगने के लिए कहा है.
सरीन ने तीन दिन के भीतर लिखित माफी मांगने के लिए कहा है. ऐसा न करने पर दीवानी और आपराधिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. चड्ढा ने 16 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने भाजपा को लेकर बयान दिया था.