
एटा,14अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के द्वारा शिवसिंहपुर स्थिति डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें शत नमन भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि सामाजिक समरसता के अग्रदूत, संविधान के शिल्पकार,भारतरत्नडाॅभीमरावअम्बेडकर_जी ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को समाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्रावधान किए।
भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। डाॅ.भीमराव आंबेडकर जी ने समरसता के लिए बहुत कार्य किये उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला संह मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर तीनों गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने वाले गैर कांग्रेसी नेता थे।
माल्यार्पण करने बालो में, शिवांग गुप्ता, सौरभसोलंकी,प्रतीक गुप्ता, अश्वनी कुमार, रंजीत कुमार अर्पित कुमार, आदि उपस्थित थे।