आपरेशन मुस्कान के तहत 14 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी माँ को सुपुर्द किया

एटा– थाना अवागढ पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत 14 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी माँ को सुपुर्द किया । *घटनाक्रमानुसार* दिनांक 13.04.2022 को समय शाम करीब 06 बजे ध्यानवती पत्नी परवेन्द्र निवासी खेरारा थाना निधौली कला जिला एटा अपने मायके ग्राम बोर्राखुर्द थाना अवागढ़ गयी हुई थी। जिन के साथ उनका 14 माह का बच्चा अंश भी था। अंश ग्राम बोराखुर्द में कही गुम हो गया जिसकी सूचना थाना अवागढ़ पर दी गयी। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा बालक अंश के बारे में आस पास के गाँव में जानकारी करते हुए बालक अंश को 2 घण्टे में सकुशल बरामद कर लिया गया तथा बालक की माँ ध्यानवती के सुपुर्द कर दिया गया। थाना कोतवाली अवागढ पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की आमजन द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई है

बरामदगी करने वाली टीम

  1. प्र0नि0 विनोद कुमार
  2. स0उ0नि0 श्री सुरेश चन्द्र शर्मा
  3. का0 1412 चरन सिंह
    गुमशुदा बालक
    अंश पुत्र परवेन्द्र निवासी खटौटा थाना अवागढ जिला एटा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks