मोबाइल लूटपाट की घटना का किया सफल अनावरण, घटना में प्रकाश मे आया अभियुक्त लूटे गये मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार

एटा – थान अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस ने मोबाइल लूटपाट की घटना का किया सफल अनावरण, घटना में प्रकाश मे आया अभियुक्त लूटे गये मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार। *घटना:-* दिनांक 12.02.2022 को वादी रामसरन पुत्र अंग्रेज निवासी ग्राम गलारपुर थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज जनपद एटा पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 08.02.2022 को कस्बा अलीगंज से घर जाते समय झकरई भट्टी अलीगंज मैनपुरी रोड के पास समय करीब 15:10 बजे मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 35/2022 धारा 392 भादवि बनाम तीन व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण एवं फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया दिनांक 14.04.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त कर्मवीर पुत्र उजागर सिंह निवासी श्यामनगर कस्बा व थाना कायमगंज फर्रुखाबाद को समय सुबह करीब 09:30 बजे कैल्ठा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर मोबाइल फ़ोन को भी बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- कर्मवीर पुत्र उजागर सिंह निवासी श्यामनगर कस्बा व थाना कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद

बरामदगी

  1. एक मोबाइल फ़ोन (टेक्नो)

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक नितिन कुमार थाना अलीगंज एटा।
2- आरक्षी सचिन कुमार थाना अलीगंज एटा।
3- आरक्षी सागर मलिक थाना अलीगंज एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks