एमएलसी चुनाव में 36 में 33 सीटों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम, 3 पर अन्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को विधान परिषद चुनाव के परिणाम आ चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद के चुनाव में भी प्रचंड जीत का परचम लहराया है।भारतीय जनता पार्टी 2022 में एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है।पहले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो अब विधान परिषद चुनाव में जीत का परचम लहराया हैं।भाजपा 36 सीटों में 33 सीट और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को विधान परिषद की 36 सीटों में 33 सीटों पर जीत का परचम लहराया है।भाजपा पहले ही सर्वसम्मति से नौ सीटें जीत चुकी थी।भाजपा अब सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और अब उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। भाजपा ने इस प्रचंड जीत के साथ साल 1982 में कांग्रेस के बाद सदन में पूर्ण बहुमत हासिल करने का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।इस जीत के साथ ही विधान परिषद में भाजपा की सीटें 70 के करीब हो गयी हैं,जोकि कुल 100 सीटें हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37 साल बाद यूपी में रिपीट सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 274 सीटें मिली हैं।भाजपा ने अकेले 255 सीटें हासिल की हैं। 403 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 202 का है,जबकि सपा गठबंधन को कुल 125 सीटें मिली हैं, हालांकि राष्ट्रीय लोकदल को केवल आठ सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।सुभासपा को भी केवल छह सीट ही मिली है।