एम0 एस0 पी 0 से एक भी पैसा कम पर गेहूं नहीं बेचेंगे किसान

एम0 एस0 पी 0 से एक भी पैसा कम पर गेहूं नहीं बेचेंगे किसान

संगठन द्वारा रणनीति तैयार 10 मई को आम सभा में प्रस्ताव पास कराकर बृहद आंदोलन होगा एटा।आज दिनांक 11.04.2022 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी / प्रमुख कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत संपन्न हुई उक्त पंचायत में सर्वप्रथम तय किया गया कि एम0 एस0 पी0 रेट से एक पैसा भी कम पर किसान गेहूं का एक दाना भी बिक्री नहीं करेंगे इसलिए शासन प्रशासन गेहूं क्रय केंद्रों पर बारदाना आदि की समुचित व्यवस्था करा कर शत प्रतिशत किसानों का गेहूं सरकार खरीदने का काम करे अन्यथा किसान, नोजवान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे

तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन की अग्रिम रणनीति तैयार करते हुए तय किया कि संगठन के द्वारा एटा से लखनऊ को प्रस्तावित यात्रा, एटा रेल लाइन विस्तार, ईसन नदी बचाओ अभियान, एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून, किसानों को फ्री बिजली, किसानों का शत-प्रतिशत कर्जा माफ किया जाए, डीजल – पेट्रोल – गैस – खाद आदि की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध सहित आदि लम्बित मुद्दों के समाधान हेतु व्यापक रणनीति तैयार की गई उक्त मासिक पंचायत में गेहूं, लहसुन आदि की खेती में चल रहे कृषि कार्य की वजह से संगठन के तमाम पदाधिकारी / कार्यकर्ता अपनी शारीरिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराने में असफल रहे हैं उन्होंने फोन के माध्यम से अपने अपने सुझाव नोट कराने का काम किया एवं संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के सुझाव अनुसार अग्रिम आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए तय किया गया कि 10 मई 2022 को प्रातः 10 बजे से एटा धरना स्थल पर आमसभा की उपस्थित में आम सहमति से बड़े निर्णय लेकर किसानों की समस्याओं के समाधान ना होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इसलिए शासन- प्रशासन नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन की लम्बित समस्याओं का समाधान करने का काम करें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाल सिंह – शिव शंकर फौजी – मनदीप यादव, ध्यान पाल सिंह फौजी, अर्जुन कल्लू, अक्षय दीप, रवि, मयंक उर्फ मोनू, निर्मल, शिवा, मनोज देवी, अनुपमा पांडे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks