महिलाओं से संवाद करेगी महिला पुलिस बीट अधिकारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

महिलाओं से संवाद करेगी महिला पुलिस बीट अधिकारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर नई पहल की गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के हर थाना क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों की उपलब्धता के अनुरूप तीन से चार महिला बीट बनाई गई हैं।इसमें महिला उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को मिलाकर महिला बीट बनाई गई है। इन महिला पुलिस कर्मियों को महिला बीट पुलिस अधिकारी का नाम दिया गया है। महिला बीट पुलिस अधिकारी अपने बीट में महिलाओं से संवाद करेंगी और किसी भी हिंसा के मामले में या अपराध होने की स्थिति में तत्काल थाने को सूचना देंगी।एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि छोटी-छोटी शिकायतों का भी पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए समय से कार्रवाई करने के निर्देश जिला पुलिस में तैनात अधिकारियों को दिए गए हैं। महिला बीट पुलिस अधिकारी सप्ताह में दो से तीन दिन गांव-गांव जाकर ग्राम पंचायत भवन या ग्राम सचिवालय के मिशन शक्ति कक्ष में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे कामों के प्रति जागरूक करेंगी। महिला बीट के बीट बुक का निरीक्षण हर महीने क्षेत्राधिकारी करेंगे। महिला बीट पुलिस अधिकारियों का पर्यवेक्षण अपने-अपने सर्किल में क्षेत्राधिकारी करेंगे। इसका उद्देश्य सुदूर ग्रामीण अंचलों में मिशन शक्ति अभियान के तहत आम जन की सुविधा के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग को और मजबूती देना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks