दुकान के बंटवारे को लेकर जमकर हुई मारपीट चार लोग घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दुकान के बंटवारे को लेकर जमकर हुई मारपीट चार लोग घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गांधी पार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद कुम्हारों वाली गली निवासी महेश कश्यप पुत्र पन्नालाल कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि हम तीन भाई हैं महेश, दिनेश, गिरीश तीनों ही कपड़े की दुकान चलाते हैं। जिसमें बड़ा भाई दुकान में आधा हिस्सा जबरदस्ती मांगता है। जिसको मैंने कहा कि दुकान के तीन बराबर-बराबर हिस्से होंगे। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह आक्रोश में आ गया। रविवार की सुबह मेरी बुआ सुशीला देवी का बेटा दिल्ली से जयराज अलीगढ़ आया हुआ था। मैं उसे लेने के लिए जा रहा था, तभी मुझे मेरे बड़े भाई दिनेश उनकी पत्नी दो बेटे आशू, अमित व चार अन्य लोगों ने घेर लिया और मुझे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मेरे द्वारा शोर मचाने पर मेरी पत्नी देवकी भाई गिरीश पिता पन्नालाल मुझे बचाने आए तो उन लोगों को भी जमकर लाठी-डंडों से पीटा। चारों पीड़ित थाने पहुंचे पुलिस चारों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर आई महेश कश्यप ने पुलिस को नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks