नवमी पर कन्या-लांगुराओं को कराया भोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नवमी पर कन्या-लांगुराओं को कराया भोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – चैत्र नवरात्र के समापन पर नवमी को लोगों ने मां सिद्धदात्री की पूजा-अर्चना की। रविवार को भोर की पहली किरण के साथ से ही नगर के पथवारी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगत जननी मां के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया और मनोतियां मांगी। इसके बाद महामाई के भक्तों ने श्रद्धा के साथ घरों में कन्या-लांगुराओं का विधिविधान से पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। उन्हें दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर नौ दिन से चले आ रहे अपने व्रत खोले। पथवारी मंदिर सांय के समय रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से रंगा हुआ नजर आया। पथवारी मैया व बैभव लक्ष्मी मैया का फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग लगाए गए। भव्य आरती में श्रद्धालुओं ने भाग ले मां से मनोतियां मांगी और प्रसाद ग्रहण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks