बाइक सवारों ने तमंचा दिखा युवक से ढाई लाख लूटे, रिपोर्ट

बाइक सवारों ने तमंचा दिखा युवक से ढाई लाख लूटे, रिपोर्ट

एटा। मलावन थानांतर्गत दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर एक युवक से बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। युवक एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के लिए कार्य करता है। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलावन कस्बा निवासी दीपक मिश्रा ने बताया कि वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कोरियर कंपनी के लिए कार्य करता है।
शनिवार को कंपनी का 2.48 लाख रुपया बैग में लेकर एटा से मलावन बाइक द्वारा आ रहा था। बैग को बाइक की पेट्रोल टंकी पर रख लिया था। छछैना पुल के पास सुबह करीब 10 बजे पल्सर बाइक सवार दो लोग आए और ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। तमंचा दिखाकर रुपयों भरा बेग लेकर भाग गए। पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। दीपक ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे। उनकी बाइक पर नंबरप्लेट भी नहीं थी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
दिनदहाड़े जीटी रोड से लूट होने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। वहीं आसपुर टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। जिससे लुटेरों की पहचान हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks