
एटा–थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामले में एक अभियुक्त चोरी के माल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना में थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं 53/2022 धारा 379,411 भादवि० में एक अभियुक्त को आज दिनांक 10.04.2022 को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए माल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
- एक अल्टीनेटर
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
- शिवा यादव पुत्र सुशील निवासी नगला तुला थाना मारहरा एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
उ0नि0 प्रवीन कुमार दुबे
का0 जगवीर
का0 कृष्ण कुमार।