सपा सांसद शफीकुर्रहमान की फिसली जुबान,सपा के खिलाफ ही बोल दिया

सपा सांसद शफीकुर्रहमान की फिसली जुबान,सपा के खिलाफ ही बोल दिया

संभल। समाजवादी पार्टी के सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा वह योगी सरकार से संतुष्ट नहीं हैं।एमएलसी चुनाव में वोट डालने संभल पहुंचे सपा सांसद डॉ. बर्क जुबान फिसल गई।उन्होंने पहले समाजवादी पार्टी पर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही है, लेकिन अगले ही पल उनको होश आया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार सपा के हाथ में नहीं योगी के हाथ में है।

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संभल के समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने विधान परिषद चुनाव में वोट देने के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। शफीकुर्रहमान पत्रकारों के सवाल के जवाब में समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल बैठे।कुछ देर बाद ही उनको इस बात का अहसास हो गया कि सरकार समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर अपनी बात पूरी की।

शफीकुर्रहमान ने हाल ही में लड़कियों को हिजाब में रहने की नसीहत देते हुए कहा था कि इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए हिजाब का होना जरूरी है।हिजाब में रहने से लड़कियां बुरी नजरों से भी बचती हैं और लोग गलत टिप्पणी नहीं कर पाते हैं। शफीकुर्रहमान का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह बयान दिल्ली में सदन चलने के दौरान का बताया जा रहा है।इस बाबत जब सांसद से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि हिजाब लड़कियों के लिए जरूरी है। इसके लिए इस्लाम धर्म भी कहता है,इससे लड़किया महफूज रहती हैं। शफीकुर्रहमान ने आगे कहा कि हिजाब में पहले मुस्लिम ही नहीं अन्य धर्मों की महिलाएं भी रहती थीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks