34 कोरोना के सैम्पल की जांच प्राप्त हुई नेगेटिव प्राप्त-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*डीएमओ के नेतृत्व में घर घर सर्वे कर खोजे जा रहे है कोरोना के संदिग्ध,34 कोरोना के सैम्पल की जांच प्राप्त हुई नेगेटिव प्राप्त।*

डीएम अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध कोरोना रोगियो की पहचान हेतु आशा एवं आंगनबाड़ी की टीम बनाकर घर-घर सर्वे किया जा रहा है। अब क्षेत्रों में 156 सैंपल लिए जा चुके हैं आज दिनांक 12 जून को 34 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई यह सभी रिपोर्ट रिणात्मक हैं। प्रभारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा सराय लवरिया क्षेत्र में कल पाए गए तीन धनात्मक रोगियों के क्षेत्र में आज एक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। हेल्थ कैंप डॉ फरहत जमाल के नेतृत्व में लगाया गया जिसमें डॉक्टर सवा सिद्दीकी, डॉक्टर नौशाबा कमर,डॉक्टर स्वाति अग्रवाल एवं डॉ सतीश उपस्थित थे। उपस्थित चिकित्सकों द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव हेतु क्या करें क्या ना करें की जानकारी दी गई तथा उपचार हेतु दवा भी प्रदान की गई।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks