फिर डरा रहा कोरोना! अचानक केस बढ़ने पर 5 राज्यों में अलर्ट, गुजरात में XE वैरिएंट का पहला मामला

फिर डरा रहा कोरोना! अचानक केस बढ़ने पर 5 राज्यों में अलर्ट, गुजरात में XE वैरिएंट का पहला मामला, XM का भी एक केस

चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है. इसमें स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है.

इस बीच, गुजरात में एक व्यक्ति के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी मिली है. जानकारी के मुताबिक, राज्य में XM वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है. इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई की एक महिला के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की सूचना मिली थी. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका खंडन कर दिया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks