जच्चा बच्चा को वितरित की बेबी किट , नये कपड़े और कुपोषितों को फ्रूट जूस व फल बांटे

दुर्गाष्टमी पर लायंस क्लब महिला टीम पहुंची जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज!

जच्चा बच्चा को वितरित की बेबी किट , नये कपड़े और कुपोषितों को फ्रूट जूस व फल बांटे।एटा जिले से है जहां लायंस क्लब एटा की महिला टीम आज एटा जनपद के जिला मुख्यालय पर स्थित मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में पहुंची यहां सभी सदस्य महिलाओं ने नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं फल, जूस और कपड़े प्रदान किए गए।
वहीं दूसरी ओर कुपोषण केंद्र में पहुंचकर कुपोषित बच्चों को भी फल, जूस और कपड़े वितरित किए गए। इस दौरान ग्रुप की सभी महिलाओं का कहना था कि आज दुर्गा अष्टमी का पर्व है ऐसे में आज जन्म लेने वाली सभी कन्याओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य की सभी महिलाओं ने कामना की। वहीं दूसरी ओर जो भी नवजात शिशु लड़के थे उनको भी शुभकामनाएं दी गई और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। महिला टीम ने बताया कि बालक बालिका कोई भी जन्म ले दोनों ही आवश्यक है वही नवरात्रि के इन दिनों में जिस प्रकार से बच्चियां जन्म ले रही है वह माता रानी का रूप हैं हमें उनका विशेष ख्याल रखना चाहिए।
वहीं लायंस क्लब वुमेंस की उपाध्यक्ष लायन बबिता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमें बच्चों से कुपोषण को दूर भगाना है और इन्हें स्वस्थ और मजबूत बनाना है, लायन्स क्लब जिले मे हमेसा लोगों की मदद के लिए तैयार रहता है |इस अवसर पर लायन्स क्लब से प्रीति चौहान , लता सिंह, बबिता कुलश्रेष्ठ, सरिता यादव, राजकुमारी सीमा वर्ष्णेय, अल्का गुप्ता, बीना दीक्षित,ममता जौहरी, हेमा मिश्रा, प्रीति सिंघल जी उपस्थित रही |

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks