
एटा–थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, घर में घुसकर चोरी करने के मामले में प्रकाश में आया एक अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना में थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं 25/2022 धारा 457, 380,411 भादवि० में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को आज दिनांक 08.04.2022 को समय करीब सुबह 08.30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए माल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
- रंजीत पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला सुम्मेर थाना बागवाला एटा। बरामदगी
1.एक पीतल की बड़ी परात
2.एक गैस सिलेंडर बड़ा (इंडेन)
3.एक कूलर किट बिना पंखुड़ी की
4.एक सिलाई मशीन
5.एक बैटरी 12 वोल्ट - 02 लोहे की छैनी।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
उ0नि0 किशोरीलाल मीना
का0 अनिकेत कुमार
का0 उधम सिंह