गोरखनाथ मंदिर पर हमला एक गंभीर साज़िश का हिस्सा- राजू आर्य
● ऐसी घातक धार्मिक कट्टरतावादी सोच रखने वाले सनातन धर्म के लिए खतरा।
● वाँछित आतंकवादियों के साथ जुड़े होने का था एटीएस को शक।

लखनऊ/एटा- बीते दिनों नाथ सम्प्रदाय की सर्वोच्च पीठ मंदिर पर एक आतंकी हमला हुआ,जिसमे दो पीएसी के आरक्षी जवान घायल हुए हैं। सनातम हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय किसान विकास मंच के उ.प्र., उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने इस हमले की घोर निंदा की एवं इस हमले को किसी आगामी बड़ी साज़िश का हिस्सा की आशंका जताते हुए इसकी सघन एवं गंभीरता की मांग की है। साथ ही कहा कि हमलावर आतंकी मुर्तजा अहमद अब्बासी जिसके बचाव में लोग उसे मानसिक विक्षिप्तता का रोगी बता रहे हैं उसकी पूर्व पत्नी ने बताया है कि वह मानसिक रोगी नही अपितु घातक धार्मिक कट्टर सोच का स्वामी है। आर्य ने बताया कि पाक जासूस के साथ आतंकी मुर्तज़ा भी पूर्व से ही एटीएस के रडार पर था किंतु सबूतों के अभाव में गिरफ्तारी नही हो पाई, आतंकी के बैग से कई संदिग्ध दस्तावेज हाथ लगे हैं, साथ ही लैपटॉप की जांच से पता चला है कि आतंकी मुर्तज़ा का कनेक्शन ‘आईएसआईएस’ एवं अलक़ायदा समर्थित ‘गज़वा वा तुल’ जैसे आतंकी संगठनों से है जो कि भारत में स्लीपर सेल्स के माध्यम से काफी लंबे समय सेसक्रिया है। साथ ही आर्य ने बताया कि हमलावर आतंकी भारत नेपाल बॉर्डर के कई संदिग्ध मदरसों एवं मरकजों के साथ काफी लंबे संपर्क में भी रहा है।
गौरतलब है कि देश की विख्यात तकनीकी संस्थान आईआईटीसे केमिकल इंजीनियरिंग कर चुका मुर्तज़ा केमिकल इंजीनियर है। इसके साथ ही मुर्तजा अपने लैपटॉप पर आतंकी अबू हमजा की वीडिओज़ कईबार देख चुका था।
आर्य ने कहा की ऐसी घातक धार्मिक कट्टरतावादी एवं आतंक से भरी सोच रखने वाले आतंकी हमारे राष्ट्र की सुरक्षा पर मंडराता हुआ बड़ा खतरा हैं,इतिहास गवाह है कि सदियों से हमारे राष्ट्र एवं सनातन धर्म पर ऐसे ही अंदरूनी आतंकी एवं बाहरी घुसपैठिये हमला करते आये हैं। अब समय आ गया है कि ऐसी सोच के स्वामी एवं ऐसी राष्ट्र एवम सनातन धर्म विरोधी सोच का प्रसार करने में जुटे धार्मिक आतंकियों पर पूर्णतः नकेल कसी जाए, ताकि हमारा राष्ट्र एवं सनातन धर्म पुनः अपनी बुलंदियों पर पहुंच सके।