बलिया में पत्रकरों को रिहा करने के लिए कासगंज में पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया में पत्रकरों को रिहा करने के लिए कासगंज में पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कासगंज । यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में पत्रकार को साजिशन फंसाने और तीन पत्रकारों को जेल भेजने पर ऑल इंडिया रिपोर्ट्स एसोशिएसन व पत्रकारों  ने नाराजगी जताई है।  और कासगंज  में एक बैठक करके जिलाधिकारी कासगंज को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा।

    शुक्रवार को कासगंज जिला मुख्यालय पर ऑल इंडिया रिपोर्ट्स एसोशिएशन  की बैठक की गई।  जिसमें सभी लोगों ने तीनों पत्रकारों को आरोपी बनाए जाने पर आपत्ति जताई जल्द रिहाई की मांग की गई पत्रकार सचिन उपाध्याय ने कहा कि अगर जल्द से जल्द निर्दोष पत्रकारों को रिहा नहीं किया गया पत्रकार संघ एवम एसोसिएशन इसके संबंध में आंदोलन करने पर विवश होगा ।

प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश में किसी भी पत्रकार को किसी प्रकरण में कथित रूप से संलिप्त पाए जाने पर उसकी गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने की मांग की गई ।  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर  को ज्ञापन सौपते समय पत्रकार ऑल इंडिया रिपोर्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री सचिन उपाध्याय, पंकज पाराशरी,अमित तिवारी,अजेन्द्र शर्मा,संजय कुमार चौधरी, अतुल कुमार यादव, रंजीत राय, आर के वर्मा,राहुल राजपूत, उबेद अली, जयचंद ,खुर्शीद अहमद, सौरभ माहेश्वरी  ,सत्यप्रकाश, शिवकुमार, राहुल दुबे सचिन दुवे, संतोष राजपूत, मनीष राजपूत, सुबोध माहेश्वरी, सजंय सिंह चौहान, अश्विन महेरे दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks