
एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता,थाना अवागढ पुलिस द्वारा नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे युवक को किया गया गिरफ्तार। किशोरी को किया जा चुका है पूर्व में सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ पुलिस द्वारा नाबालिक किशोरी को भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 7.04.2022 को थाना अवागढ पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में थाना अवागढ पर पंजीकृत मु.अ.सं– 65/22 धारा 363,366 भादवि में वांछित चल रहे हैं एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । नाबालिग किशोरी को थाना अवागढ पुलिस द्वारा पूर्व में सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.राहुल उर्फ कमान्डो पुत्र अजब सिंह निवासी मीसाखुर्द थाना अवागढ जिला एटा
गिरफ्तार करने वाले अधि/कर्मगण
- सुरेश चन्द्र शर्मा
- का0 वीरबहादुर