सच बोलने की सजा तस्वीर बयां कर रही है

खबर सीधी से–
सच बोलने की सजा तस्वीर बयां कर रही है
BJP विधायक के खिलाफ़ ख़बर लिखने पर FIR दर्ज़,
सीधी जिले की पुलिस ने पत्रकारों को थाने में बुलाकर अर्धनग्न अवस्था में खड़ा कर दिया है।इनमें से ज्यादातर यूट्यूब चैनल चलाते हैं।
सबसे बाएं दाढ़ी वाले हैं कनिष्क तिवारी। कनिष्क बघेली में अपने यूट्यूब चैनल पर खबरें चलाते हैं।उनके चैनल के सवा लाख सब्सक्राइबर हैं।
बताया गया है कि इन पत्रकारों ने भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के खिलाफ ख़बरें चलाई थीं जिससे शुक्ला नाराज़ थे। उनके कहने पर सीधी पुलिस ने कनिष्क और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी आईडी से भाजपा सरकार और विधायकों के खिलाफ लिखते और ख़बरें दिखाते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks