शासन द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु गेहॅूं का समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित-डीएम

जनपद तीनों तहसील क्षेत्रों में कुल 72 केन्द्रों पर शुरू हो चुकी है गेंहूं खरीद

कृषक भाई न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें

शासन द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु गेहॅूं का समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित-डीएम

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों को सरकारी क्रय केन्द्रो पर गेहॅूं बेचने हेतु विभागीय पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीयन कृषक स्वंय अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण, कृषकों के भूलेख, आधार संख्या एवं पंजीकरण के समय कृषक के मोबाइल नम्बर पर प्रेषित ओ0टी0पी0 के आधार पर किया जायेगा। आधारलिंक बैंक एकाउंट का पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल से सत्यापन के उपरान्त ही पंजीकरण पूर्ण माना जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन केे निर्देशानुसार वर्ष 2022-23 हेतु गेहॅूं का समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया हैं। जनपद एटा में इस वर्ष समस्त क्रय संस्थाओं के कुल 72 गेहॅू क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। शासन द्वारा जनपद हेतु 76000 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। समस्त कृषक भाई न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु अपना गेहॅू केन्द्र पर साफ करके एवं सुखाकर लायें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी क्रय केन्द्र समय से खोले जाएं, किसान भाईयों हेतु मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक केन्द्र पर सुनिश्चित की जाएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks