जनपद मुखिया का कड़ा कदम
मिरहची में चला झोलाछाप डाक्टरों के विरुद्ध अभियान, कई सीज

एटा । जनपद में बेलगाम हो चुके झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध जनपद मुखिया ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया ।जिलाधिकारी के आदेश के बाद जनपद के अलग-अलग स्थानों पर नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है जिसके तहत अभी की ताजा जानकारी के अनुसार अधिकारियों की टीम ने थाना व कस्बा मिरहची में छापामार कार्रवाई करते हुए कई झोलाछाप डॉक्टरों के नाजायज़ नर्सिंग होम एवं दुकानों को सीज किया है ।