अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 220/19 धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त पुष्पेंद्र पुत्र कैलाश चंद्र निवासी मेंहनी शोरा थाना मारहरा एटा को को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.04.2022 को रतनपुर नहर पुल के पास से समय करीब सुबह 10.45 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- पुष्पेंद्र पुत्र कैलाश चंद्र निवासी मेंहनी शोरा थाना मारहरा एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –

  1. उ0नि0 श्री रमाकांत शर्मा
  2. का0 रविकांत कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks