
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, तस्करी को लाए गए 30 कि.ग्रा. गांजा सहित एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर गांजा तस्कर को 30 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.04.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जॉनी उर्फ बास पुत्र भूप सिंह निवासी हीरानगर चोंचा बनगांव, निधौली रोड थाना कोतवाली नगर एटा को समय करीब 02.10 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके से 30 किग्रा गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह हैंडपंप ठीक करने का काम करता था काम बंद होने के बाद वह गांजे की तस्करी करने लगा, अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि उसने यह गांजा मोहित पाराशर पुत्र बिजेन्द्र पाराशर निवासी अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर एटा तथा शिवम गुप्ता उर्फ भोला पुत्र योगेश निवासी विजयनगर थाना कोतवाली नगर एटा से तस्करी हेतु खरीदा था। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 205/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, तथा प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- जॉनी उर्फ बास पुत्र भूप सिंह निवासी हीरानगर चोंचा बनगांव, निधौली रोड थाना कोतवाली नगर एटा।
प्रकाश में आए अभियुक्तों का नाम पता-
- मोहित पाराशर पुत्र बिजेन्द्र पाराशर निवासी अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर
- शिवम गुप्ता उर्फ भोला पुत्र योगेश निवासी विजयनगर थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगीः-
1- 30 किग्रा गांजा (कीमत करीब 03 लाख रुपये)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- श्री कालू सिंह क्षेत्राधिकारी नगर एटा
- उप निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह
- उप निरीक्षक श्री शिवचरण
- उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह
- मुख्य आरक्षी विशम्बर सिंह
- कां0 विशाल कुमार
- कां0 सुशील कुमार
- कां० राकेश कुमार
- कां0 धर्मेंद्र सिंह
- रिक्रूट आरक्षी नवीन कुमार
- आरक्षी चालक चित्रपाल सिंह।