मास्क न पहनने वाले 30 का काटा चालान

सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को मास्क नहीं पहनने वाले 30 लोगों के चालान काटे।

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए शासन ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद शहर में तमाम लोग बिना मास्क पहने घूम रहे हैं। एसएसपी ने थानों की पुलिस को अभियान चलाने का आदेश दिया है। शनिवार को सिविल लाइंस एसएचओ नवल मारवाह ने टीम के साथ इसके लिए विशेष अभियान चलाया। कंपनी बाग, एकता द्वार, पीली कोठी, पीएसी तिराहा आदि इलाकों में घूम-घूम कर पुलिस टीम ने मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। एसएचओ नवल मारवाह ने बाताया कि चार फल विक्रेता समेत कुल 30 लोगों के चालान काटे गए हैं। इनमें से 29 ने मौके पर चालान के 100-100 रुपये जमा कर दिए। जबकि एक का चालान सीओ के समक्ष भेज दिया गया है।

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह लॉकडाउन का पालन करें। मास्क लगाएं। लेकिन कई लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क न लगाने वालों का चालान काटा जा जा रहा है। अब तक जिले में कुल 894 लोगों के चालान मास्क न लगाने के कारण काटे गए हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks