जनपद एटा
ईशन नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से विधिवत पूजन के उपरान्त किया गया श्रमदान
जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईशन नदी के जीर्णोद्धार कार्य का किया गया शुभारंभ
जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय जनसामान्य, किसान भाईयों ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान
ईशन नदी की साफ सफाई के उपरान्त खुलेंगे जलश्रोत, नदी में उपलब्ध हो सकेगा पर्याप्त पानी-जिलाधिकारी

एटा।निधौलीकलां विकासखण्ड क्षे़त्र के ग्राम किशोरपुर नगला गोदी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत ईशन नदी के जीर्णोद्धार एवं पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ किया गया। क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ डा0 अवधेश कुमार वाजपेयी सहित अन्य अधिकारियों, क्षेत्रीय जनसामान्य, किसान भाईयों, अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ईशन नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से फावड़ा चलाकर श्रमदान किया

जिलाधिकारी ने कहा कि ईशन नदी की कुल लम्बाई लगभग 317 कि0मी0 है, इसका उद्गम स्थल एटा से 14 कि0मी0 दक्षिण पश्चिम की ओर नगला सुजान गॉव के पास सिकन्दराराऊ नाले के टेल पर है, साथ ही ईशन नदी अपने उद्गम स्थल से जनपद एटा, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर से होकर गुजरती है। ईशन नदी का आउटफाल जनपद कानपुर नगर के बिलहोर कस्बे से कन्नौज की तरफ जी0टी0 रोड पर बने पुल से लगभग 5 कि0मी0 नीचे गंगा नदी में है। ईशन नदी का कुल कैचमेंट एरिया 3015 कि0मी0 स्क्वायर है।