जनपद एटा

जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान का किया गया शुभारंभ
विकासखण्ड निधौलीकलां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में बस्ती जिले में आयोजित कार्यक्रम का जनपद के सभी 1691 विद्यालयों में हुआ सजीव प्रसारण
जनपद स्तरीय, ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की स्कूल चलो अभियान में मदद लेकर अभियान को सफल बनाया जाए
क्षेत्र के शतप्रतिशत बच्चों का स्कूल में हो नामांकन, प्रत्येक विद्यालय में एक स्मार्ट क्लाशरूम अवश्य होना चाहिए
निधौलीकलां विकासखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर में क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ डा0 अवधेश कुमार वाजपेयी, बीएसए संजय सिंह आदि की उपस्थिति में “स्कूल चलो अभियान“ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया