
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे युवक को किया गया गिरफ्तार। नाबालिक किशोरी को पूर्व में सकुशल बरामद किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिक किशोरी को भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 4.04.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं– 104/2022 धारा 363 भादवि मैं वांछित चल रहे हैं एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग किशोरी को थाना जैथरा पुलिस द्वारा पूर्व में सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
(1) अभियुक्त फरदीन पठान पुत्र छोटे खां निवासी बनगाव गली न0 05 थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 सन्दीप कुमार राणा
- का0 80 कृष्ण कुमार
- का0 1323 रजित कुमार
- चालक चा0 देवेन्द्र भारद्वाज